Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देश - दुनिया के दोनों टीके लगने के बाद भी एक महिला हुई ओमिक्रोन से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज गुजरात । यहां एक ऐसी महिला में कोरोना का नया वैरिएंट ओमि क्रोन पाया गया है, जिसको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी और...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

गुजरात । यहां एक ऐसी महिला में कोरोना का नया वैरिएंट ओमि क्रोन पाया गया है, जिसको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी और महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। यानी महिला अपने शहर छोड़कर किसी ऐसे देश नहीं गई, जहां ओमिक्रोन फैल चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं देश में ओमिक्रोन के और भी मरीजों हों और किसी को पता भी न हो। इसके बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। इस बीच भारत में ओमिक्रोन महामारी के कुल मरीजों की संख्या 87 पहुंच गई है। गुरुवार को COVID-19 के ओमिक्रोन वैरियंट के 14 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस, मुबंई में धारा 144

सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में है जहां अब तक 32 केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में धारा 144 लगा दी गई है। यानि न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ सकता है। साथ ही लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

मुरादाबाद सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार, बीते दिनों मुरादाबाद में 519 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 130 के पते और मोबाइल नंबर गलत निकलते हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट Omicron 77 देशों में फैल चुका है, ऐसे में इन लोगों में संक्रमण की आशंका है। यूपी में अगले साल होने वाले विधासनभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। भारी भीड़ के साथ रैलियां की जा रही हैं। ऐसे में कभी भी ओमिक्रोन कम फूट सकता है।

15 दिसंबर 2021

ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। इस बीच, 15 दिसंबर 2021 बुधवार से यहां सभी स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। बीएमसी के आदेश के मुताबिक, पहली से सातवीं से सभी निजी और सरकार स्कूल खोल दिए गए हैं और दावा किया गया है कि यहां कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।

इससे पहले, 14 दिसंबर 2021, मंगववार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में चार नए ओमाइक्रोन मामलों का पता चला है, कुल मामलों की संख्या 6 हो गई है। 6 मामलों में से 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 35 कोविड पॉजिटिव मरीज और 3 संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।

दुनिया में पहले मरीज की मौत : इससे पहले ब्रिटेन से खबर आई कि यहां ओमिक्रोन से एक मरीज की मौत हो गई है। खुद पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि की। कोरोना के नए वैरिएंट की यह दुनिया में पहली मौत है। वहीं भारत ये अच्छी खबर यह है कि अब मरीज ठीक भी होने लगे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के करीब 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल दे गई है। यानि Omicron पहले के वैरिएंट की तरह जानलेवा नहीं है। इसे कोरोना महामारी के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

जानिए भारत के किस राज्य में कितने मरीज

महाराष्ट्र - 32       गुजरात -5       तमिलनाडु -1     तेलंगाना -6


चंडीगढ़ - 1       पश्चिम बंगाल - 1       कर्नाटक - 8


आंध्र प्रदेश - 1        केरल - 5            राजस्थान - 17


     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments