Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Chhattisgarh: कारखानों और संस्थानों में लापरवाही के चलते लगातार बढ़ते हुए दुर्घटना चिंता जनक --मनोज ठाकुर

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर ।  कारखानों एवं संस्थानों में लगातार बढ़ते हुए दुर्घटना चिंता का विषय है श्रम कल्याण मंडल के सदस्य ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर ।  कारखानों एवं संस्थानों में लगातार बढ़ते हुए दुर्घटना चिंता का विषय है श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने श्रमिक हितों को सर्वोपरि मानते हुए जानकारी दिया कि प्रत्येक संस्थान एवं कारखानों को जो श्रम कल्याण मंडल के दायरे में आते हैं शीघ्र पंजीकृत करवाया जाएगा जो संस्थान एवं कारखाने पंजीकृत होने से बचेंगे या अच्युत रहेंगे या गलत जानकारी देंगे उन संस्थानों एवं लापरवाही कर रहे उक्त संस्थानों को पंजीकृत कर श्रमिकों को लाभ ना दिलाने वाले संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा, ऐसी संस्थानों, कारखानों एवं दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर विधिवत कार्यवाही श्रम कल्याण मंडल के नियम के तहत करने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही किये जाने राज्य शासन को भी तत्काल सूचना व शिकायत लिखित में भेजा जाएगा । 

हाल ही में देखा गया कि कुछ कारखानों में जब दुर्घटनाएं घटी तथा कुछ संस्थाओं के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई तो श्रम कल्याण मंडल के नियमानुसार उक्त कारखानों की जानकारी प्राप्त गई तब पता चला की कुछ संस्थाएं मंडल में पंजीकृत नहीं है तथा कुछ संस्थाएं पंजीकृत तो है परंतु विधिवत आहत,पीड़ित या मृतक श्रमिकों का नामों की जानकारी संबंधित कारखानों व संस्थानों के द्वारा श्रमिकों का नाम श्रम कल्याण मंडल में नहीं भेजा गया था ,

जबकि नियमानुसार कार्यरत सभी श्रमिकों का विवरण मंडल में दिया जाना चाहिए जिससे यह स्पष्ट आशंका होती है कि संस्थानों या कारखानों के द्वारा सही जानकारी श्रम कल्याण मंडल में नहीं भेजा जा रहा है जो विधि विरुद्ध है तथा इस कार्य हेतु मंडल के द्वारा नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्य भी प्रश्नांकित होता है ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों का अगर अपने कर्तव्यों के निर्वहन के मुताबिक कार्य करते नहीं पाया जाएगा तो श्रमिक कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए उनके विरुद्ध भी विधिवत कार्यवाही की जाएगी ।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments