Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। समुद्र से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। समुद्र से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं मौसम में बदलाव से ठंड में कमी आई है। बता दें ​कि गुरुवार से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिसके चलते ठंड में कमी आई। आज भी सुबह से हवाएं चल रही है। 

हवाओं के कारण तापमान में नमी आई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार है। बस्तर समेत आधे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बादल की वजह से ठंड कम होगी। दिन भर छाए बादल रहेंगे। प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में हल्की बारिश के आसार है। बस्तर और कांकेर में भी हल्की बारिश के आसार है। गरियाबंद, बालोद राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग और धमतरी में भी हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments