छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज जगदलपुर । बस्तर के सुकमा जिले के सहदेव दिदारो को अब लगातार बॉलीवुड से कॉल आ रहे हैं। सहदेव पिछले कुछ दिनों से मायानग...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
जगदलपुर । बस्तर के सुकमा जिले के सहदेव दिदारो को अब लगातार बॉलीवुड से कॉल आ रहे हैं। सहदेव पिछले कुछ दिनों से मायानगरी मुंबई में ही हैं। उनके बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने ने सोशल मीडिया में इस कदर धमाल मचाया था कि कई बड़े फिल्मी सितारों ने इस पर अपनी वीडियो बनाई। फिलहाल सहदेव सिंगिग की दुनिया के शो इंडियन आइडल के मंच पर है। यहां सहदेव की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।
इस बीच उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मशहूर रैप सिंगर बादशाह से चंडीगढ़ में मुलाकात करने के बाद यह वापस सुकमा लौटा ही था कि इसे इंडियन आइडल के मंच से बुलावा आ गया था। सहदेव पिछले 1 सप्ताह से मुंबई में ही है। वहीं अब इंडियन आइडल के मंच से सहदेव की एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में सहदेव सिंगर अनु मलिक, आदित्य नारायण सहित कई बॉलीवुड सिंगरों के साथ बचपन का प्यार गाने के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। सहदेव ने इंडियन आइडल की टीम के साथ कई घंटे समय बिताया है। फिलहाल अभी शो की शूटिंग पूरी हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस इस सप्ताह के एपिसोड में सहदेव नजर आ सकता है।
रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा
सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा।
यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709
No comments