Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग इकाई की आवश्यक बैठक दुर्ग सर्किट हाउस में हुई सम्पन्न

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर दुर्ग । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला ईकाई दुर्ग की आवश्यक बैठक आज यूनियन के प्रदेश महासचिव सेवक...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर दुर्ग । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला ईकाई दुर्ग की आवश्यक बैठक आज यूनियन के प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी दिनों में दुर्ग जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन के पदाधिकारियो एवं सदस्यों से आवश्यक चर्चा की गई ।

जिसमे संगठन के पदाधिकारियों ने एवं सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।संगठन के प्रदेश संरक्षक आर बी वर्मा एवं अनिल साखरे ने संगठन में सदस्यता बढ़ाने हेतु टिप्स एवं जरूरी दिशा निर्देश दिया।आज के बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य,प्रदेश सहसचिव तिलका साहू,मेघनाथ जोशी,

जिला कार्यकारिणी सदस्य महासमुंद उत्तर कुमार कौशिक,दुर्ग संभाग सचिव शरद पंसारी,दुर्ग जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान,महासचिव कुंजनलाल भारती,जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार सोनकर,भिलाई शहर अध्यक्ष राजेंद्र गाड़े,नवीन राजूपत,

श्रीकांत दास, सुनील सोनी,गोविंदा चौहान,आशीष तिवारी,येनु देवांगन,राहुल बारले,जॉन प्रसाद,मनोज देवांगन,गौरव तिवारी,ओमप्रकाश बंछोर,भारती कौर,हेमलता निषाद एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

No comments