Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा केक, किया नवनियुक्त पदाधिकारियो का सम्मान, हुआ मास्क वितरण व वृक्षारोपण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  मुकेश कश्यप कुरुद । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं युवा कांग्रेस कुरुद विधानसभा अध्यक्ष पार्षद दे...


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

मुकेश कश्यप कुरुद । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं युवा कांग्रेस कुरुद विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू के नेतृत्व में शनिवार को जन-जन के लाडले नेता ,युवा भारत की सशक्त आवाज, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     सर्वप्रथम कांग्रेस भवन में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ततपश्चात विगत दिनों नवनियुक्त नवीन पदाधिकारियो का स्वागत व सम्मान पार्टी के वरिस्ठ कांग्रेस जनो द्वारा किया गया।

       इस अवसर पर अजजा आयोग उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान , वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ला,छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू,ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर , जिला पंचायत सभापति तारणी नीलम चन्द्राकर, जिला महामंत्री प्रमोद साहू ,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी संगठन सर्वौपरि है।

सत्ता व संगठन में तालमेल आवश्यक होता है।पद के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने तन-मन-धन से सेवा भाव से कार्य करते रहे।संगठन में जिन्हें मौका नही मिल पाया वो निराश न होते हुए कार्य करते रहे।कार्यकारिणी विस्तार सूची व संगठन में अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी।कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का अनमोल रत्न है।इस प्रकार सभी नवीन पदाधिकारियो को पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहने की बात पर बल दिया गया।

  इसके पश्चात राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जनसेवा का संकल्प लेते हुए आमजनों को मास्क वितरण कर कोरोना से बचने हर तरह के उपाय को अपनाने का सन्देश दिया गया,वहीं पर्यावरण को हराभरा बनाने फलदार-फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया।

        इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमाशंकर वाजपेयी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू , निरंजन साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,रवि शर्मा , चंद्रकांत चन्द्राकर ,सभापति मनीष साहू,रोशन जांगड़े,डुमेश साहू,युकां उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दिग्वा, एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,रामचन्द्र रतलानी ,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,पप्पू राजपूत,लव चन्द्राकर,सरोज शर्मा,चन्द्रप्रकाश देवांगन,महिम शुक्ला,रूखमणी साहू,लेखराम साहू,तारेंद्र साहू,जयंत प्रकाश गिरी ,योगेश साहू,भारतभूषण साहू,योगेश चन्द्राकर,संतोष प्रजापति,अशोक साहू ,राजकुमार साहू,बाहरू राम ध्रुव,नोहर साहू,जितेंद्र साहू,उत्तम साहू, हेमराज विश्वकर्मा ,पंकज जोशी,ईश्वर पटेल,दामोदर निषाद,रूपेश निर्मलकर , तुलसीराम साहू ,कुंती नेताम,मोहनी यादव,इंदिरा साहू,सुमनलता साहू,लतेलिन साहू,कृष्णा बाई आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर गुरुदेव महिपाल चरमुड़िया ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया ।

No comments