Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

20 करोड़ ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 200 बेरोजगारों को लगाया था चूना

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज बलौदाबाजार। बहुचर्चित मेवा चोपड़ा ठगी कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाहाबाद में छुपा हुआ था...


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बलौदाबाजार। बहुचर्चित मेवा चोपड़ा ठगी कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाहाबाद में छुपा हुआ था।

 मामले की जानकारी मिलते ही भोपाल के हबीबगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अशोक पांडेय को धर दबोचा। 

बता दें कि आरोपी अशोक पांडेय ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 200 लोगों को शिकार बनाया था। 

पैसा वसूलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। करीब 11 महीनों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

बलौदाबाजार पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर यहां लाया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार आरोप छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी किया है। 

फिलहाल पुलिस अभी आरो​पी से पूछताछ कर रही है।

No comments