Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग.. छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। जिसके चलते हर दिन पेट्रोल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड तोड़ ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। जिसके चलते हर दिन पेट्रोल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आज हुई बढ़ोतरी के साथ अब प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पार हो गया।

बताते चले कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते पहली बार पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पारा हो गया है। मई माह के पहले दिन एक ​लीटर पेट्रोल के दाम 88 रु 88 पैसे थी, लेकिन अब दामों में बढ़ोतरी होने से 91.31 रुपए हो गया है। बीते पांच माह में साढ़े आठ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

बता दें कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे।

 इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर पेट्रोल 2.21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

No comments