Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ससुराल से भागी नवविवाहिता घुमाने का झांसा देकर पुराने आशिक ने किया दुष्कर्म

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज राजधानी रायपुर  ।  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से आज ही दुष्कर्म का दूसरा केस भी सामने आया है। शादीशुदा महिला ने अपने प...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी रायपुर ।  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से आज ही दुष्कर्म का दूसरा केस भी सामने आया है। शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

दरअसल, बताया जा रहा है कि पुराने आशिक के चक्कर में प्रेमिका शादी के 10 दिन के भीतर ही अपने पति को छोड़कर ससुराल से घर आ गई थी। ऐसा करने के लिए उसे पूर्व प्रेमी विवेक दुबे ने कहा था।

 ससुराल से आने के बाद वो विवेक के पास चली गई। विवेक उसे शादी करने की बात कहकर बिलासपुर और कोरबा ले जाकर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। ठगा महसूस होने पर पीड़िता ने पुरानीबस्ती थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।



No comments