Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: दवाई व इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले हॉस्पिटल व मेडिकल संचालकों पर हो कड़ी कार्यवाही – तेजेंद्र तोडेकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज                                                                                                                      ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज                                                                                                                                                      धमतरी । आज पुरे प्रदेश में हर तरफ कोरोना के दवाई व इंजेक्शन की कालाबाजारी व लुट चल रही है, धमतरी में भी रेमडेसिविर के इंजेक्शन के लिए लोगो को भटकना पड रहा है इसका फायदा उठाकर कुछ हॉस्पिटल व मेडिकल स्टोर वाले इसकी कालाबाजारी करने में लगे है व कई गुना अधिक दाम में इंजेक्शन बेच रहे है, वही पुरे जिले में कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी कुछ खास दिखाई नहीं दे रही है 

आज जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मात्र 4 वेंटिलेटर है चार से अधिक मरीज आने पर मरीज के लिए वेंटिलेटर नही है, जिले के हर जगह कोविड सेंटरों में पर्याप्त मात्रा में बेड नहीं है सभी जगह बेड की कमी हो रही है, सामान्य बीमारी के मरीजों को भी भटकना पड़ रहा है, कई जगह प्रशासन ने कोविड सेंटर बनाने का फैसला लिया था, पर अभी तक कोविड सेंटरों का अता पता नहीं है, तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा की हम सरकार के हर सही फैसले के साथ खड़े है व पर ऐसी स्थिति में सरकार और जिला प्रशाशन से सवाल जरुरी है आज हर जगह कोविड बेड की कमी है, 

आंक्सीजन बेड की कमी है, वेंटिलेटर की कमी है, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी है, कोविड से लड़ने के लिए जरुरी दवाइयों व संसाधनों की आज भारी कमी है इसी के कारण आज अधिक मौते हो रही है सरकारी आंकड़ो के अनुसार धमतरी जिले में कोरोना से अब तक 200 से अधिक जानें जा चुकी है जो भयावह है, कोरोना के कंट्रोल के लिए भी प्रशासन पीछडती नजर आ रही है आज सभी जगह जिले में वैक्सीन व कोरोना जाँच किट की कमी का सामना करना पड़ रहा है अगर जाँच किट ही नहीं होगी तो कोरोना पेशेंट की पहचान कैसे होगी, बिना जाँच किट के कोरोना को फैलने से नहीं रोका जा सकता जितनी अधिक मात्रा में जाँच होगी कोरोना को उतनी जल्दी फैलने से रोका जा सकता है, 

ऐसे में प्रदेश सरकार को भी ध्यान देने की जरुरत है, पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था कर के हम लोगो की जान बचा सकते है, अभी सरकार को सारी चीजे छोड़कर बस लोगो की जान बचाने के बारे में सोचना चाहिए, पुरे प्रदेश में धमतरी जिला प्रशासन ने 15 दिन का सबसे बड़ा लॉक डाउन लगाया है ऐसे में रोज कमाने खाने वाले लोगो के सामने आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार को सुखा राशन की अलग से व्यवस्था करनी चाहिए थी, प्रदेश सरकार ने कोरोना योद्धाओं के लिए भी पर्याप्त बिमा का प्रावधान नहीं किया है प्रदेश सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं ऐसे में कोरोना योद्धाओं के लिए बिमा राशी 1 करोड़ होनी चाहिए जिससे हमारे कोरोना योद्धाओं के मनोबल और बढेगा, 

कोरोना के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, ऐसे में सबसे बड़ी बात अभी सारी चीजें भुलाकर अपनी जिम्मेदारी से काम करने का है स्वास्थ्य अमला तो पूरी ताकत से लगा है पर संसाधनों की कमी सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में लोगो को भी अपना ध्यान खुद रखने की जरुरत है कोविड–19 के नियमों का पालन करते हुये सभी नागरिक अपना ध्यान रखें स्वास्थ्य रहे सुरक्षित रहे |

No comments